Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : महेशपुर पंचायत में डीएम ने किया एफआर रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य का निरीक्षण


सुपौल। पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर में संचालित एफआर (FR) रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य का शुक्रवार को सावन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एफआर रजिस्ट्रेशन कार्य की समीक्षा के क्रम में किसान सलाहकार द्वारा किए जा रहे कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने जनगणना (Census) कार्य की भी समीक्षा की तथा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा, अंचलाधिकारी, पिपरा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं