Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शिक्षकों की एकता और शिक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन, प्रांतीय महासचिव का हुआ भव्य सम्मान


सुपौल। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का शुक्रवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन, सुपौल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले सहित कोशी प्रमंडल के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक एकता, शिक्षा व्यवस्था और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समारोह में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, सुपौल की ओर से सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय (विलियम्स) के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार ने प्रांतीय महासचिव को शॉल, मिथिला पाग एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सदस्य Dr. Sanjeev Kumar Singh का सम्मान उन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरो के प्रधानाध्यापक बमभोला कुमार ने किया।

कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष परमेश्वरी प्रसाद यादव का स्वागत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसरमा के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने शॉल, मिथिला पाग एवं माला पहनाकर किया। वहीं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के संयुक्त सचिव डॉ. अरुण कुमार को उन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिसौनी किशनपुर के प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार ने सम्मानित किया।

समारोह में पूर्व जिला सचिव सत्यनारायण चौधरी को भी पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य गोपाल कुमार झा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधेपुरा माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं जिला सचिव संतोष कुमार समेत कई शिक्षक नेताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमंडल कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार, डॉ. प्रणव कुमार सिंह, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ सुपौल के अध्यक्ष दिलीप कुमार, मूल्यांकन सचिव कृत्यानंद प्रसाद, त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष शंकर भगत, सचिव संजय कुमार सुमन, सुनील कुमार राम, संजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार सुधांशु, सुधीर कुमार यादव, संजीव कुमार सुमन, शिवसागर साह एवं उदयकांत सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं एवं फोटोग्राफ का संकलन संघ के मीडिया प्रभारी मो. शमी उल्लाह असरफी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं