Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : सहयोग शिविर एवं पेंशन सत्यापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

  • लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन और योजनाओं का लाभ समय पर देने का निर्देश


सुपौल। मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर, पेंशन लाभुकों के भौतिक सत्यापन एवं एफआर कार्य की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग शिविर हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं निष्पादन, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनधारियों के सत्यापन तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की गई।

बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मरौना ने संयुक्त रूप से सभी संबंधित कर्मियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान आवास सहायकों, पीआरएस, विकास मित्र, किसान सलाहकार, कचहरी सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक, एलएस, कार्यपालक सहायक, बीसीओ, जीविका के बीपीएम, बीएओ, आरओ, एमओआईसी एवं सीडीपीओ सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने बताया कि सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशन लाभुकों के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन तथा एफआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में सभी कर्मियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने एवं आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं