Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, 1 जुलाई से लागू होगी नई योजना


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिहार-2026 को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, बीडीओ अच्युतानंद एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) बसंत कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM-G) लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए धान रोपाई के मौसम में 25 जून से 15 जुलाई तथा गेहूं की बुआई के दौरान 28 अक्टूबर से 26 नवंबर तक योजना के अंतर्गत कार्य बंद रहेंगे।

पीओ बसंत कुमार ने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड की जगह अब ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं नागरिक सूचना पट्ट का नाम बदलकर जनता बोर्ड किया जाएगा। पंचायत स्तर पर मुखिया की अध्यक्षता में वीजीपीपी (VGPP) का गठन होगा, जो ग्राम विकास योजनाओं को स्वीकृति के लिए तैयार करेगा। इसके साथ ही वार्षिक कार्य योजना के स्थान पर अब विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, महारानी देवी, सरस्वती देवी, प्रमिला देवी, गणेश राम, राजेंद्र साह, प्रभा यादव, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं