Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल में बारिश से उफनाई कोसी, बराज पर डिस्चार्ज बढ़कर 1.19 लाख क्यूसेक; 14 फाटक खोले गए



सुपौल। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब कोसी नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से वृद्धि दर्ज की गई। शाम चार बजे कोसी बराज कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 1,19,980 क्यूसेक पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले घंटों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कोसी बराज के 56 फाटकों में से 14 फाटक खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और नदी के दबाव को नियंत्रित रखा जा सके।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नेपाल के बराहक्षेत्र स्थित जलमापन केंद्र पर जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। सुबह छह बजे जहां डिस्चार्ज 65,125 क्यूसेक था, वहीं दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 83,125 क्यूसेक हो गया। इसके बाद बराहक्षेत्र में जलस्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उसका असर देर शाम कोसी बराज पर देखने को मिला, जहां डिस्चार्ज 98,900 क्यूसेक से बढ़कर 1,19,980 क्यूसेक तक पहुंच गया।

इस बीच जल संसाधन विभाग के कौशिकी भवन स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी खैरियत प्रतिवेदन में बताया गया है कि नेपाल स्थित पूर्वी एफ्लक्स तटबंध के नेपाली बांध के स्पर संख्या-21 पर फ्लड फाइटिंग के तहत पूर्व में कराए गए बाढ़ सुरक्षा कार्य का रिप्लेसमेंट कराया जा रहा है। यह कार्य फ्लड फाइटिंग फोर्स के चेयरमैन के सुझाव और विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर किया जा रहा है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों तटबंधों के सभी स्पर एवं स्टड अपने सभी अवयवों के साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं