Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : तीन अग्निपीड़ित परिवारों को मिली सरकारी सहायता राशि, प्रमुख व सीओ ने सौंपा चेक

 


सुपौल। निर्मली अंचल क्षेत्र के डगमारा पंचायत अंतर्गत सोनापुर गांव की निवासी मंजू देवी सहित तीन अग्निपीड़ित परिवारों को मंगलवार को अंचल कार्यालय, निर्मली में सरकार द्वारा स्वीकृत सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव एवं अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

सहायता राशि प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें कठिन समय में काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं