Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सरायगढ़ में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च


सुपौल। पटना में खान सर और रोशन आनंद की कोचिंग संस्थाओं में हुई तोड़फोड़ के मामले में रोशन आनंद के जेल में बंद होने के विरोध में शनिवार की शाम सरायगढ़-भपटियाही में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर उनकी रिहाई की मांग की।

कैंडल मार्च की शुरुआत बीएन इंटर कॉलेज, भपटियाही परिसर से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राएं हाथों में मोमबत्तियां लेकर एनएच-327ए, प्रखंड कार्यालय सरायगढ़, रेलवे स्टेशन सरायगढ़ सहित विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान प्रतिभागियों ने रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि वे रोशन आनंद की शीघ्र रिहाई की मांग कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला गया।

इस अवसर पर नीरज कुमार यादव, सुभाष कुमार यादव, रतन कुमार, उज्जवल कुमार, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं