Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : सूखा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने की अपील


सुपौल। जिले में बढ़ते सूखा नशा के खतरे को देखते हुए जनजागरण अभियान तेज कर दिया गया है। युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पिपरा प्रखंड के कटिंग चौक पर कांग्रेस नेता एवं सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सूखा नशा के खिलाफ अभियान को समर्थन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिन्नत रहमानी ने कहा कि सूखा नशा समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में पिछले कई महीनों से पंचायत स्तर तक सूखा नशा के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य हर व्यक्ति तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास के माध्यम से ही सूखा नशा जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नशामुक्त सुपौल बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जनसंपर्क, जागरूकता रैली, नुक्कड़ सभा एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर डॉ. पैगाम खान, अमित चौधरी, डॉ. ईशान, शाहिद खान, नसीम इकबाल, प्रमोद यादव, मनोज पंकज, शाफात खान, मनीष आनंद, सुशील सिंह, रामपुकार सिंह, गुंजन झा, संजय पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं