Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर बीएसएपी की प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त समाज का संदेश



सुपौल। अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित भीमनगर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 12वीं एवं 15वीं बटालियन द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

प्रभातफेरी बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर भीमनगर पुरानी चौक, कस्टम कार्यालय, थाना मार्ग, नया बाजार होते हुए सहरसा चौक तक पहुंची। सहरसा चौक पर बटालियन की महिला जवानों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इसके बाद प्रभातफेरी नशा विरोधी नारों के साथ पुनः बटालियन मुख्यालय पहुंची।

इस अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीएसपी वासुदेव राय ने कहा कि प्रभातफेरी का उद्देश्य आम लोगों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से जनहानि, सामाजिक विघटन और पारिवारिक समस्याएं बढ़ती हैं। साथ ही नशा कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में 12वीं एवं 15वीं बटालियन के अधिकारी, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु जवान एवं महिला जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं