Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पारसरमा चौक में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, युवा कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने शुक्रवार को सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत पारसरमा चौक पहुंचकर वार्ड संख्या 3 एवं 4 के बीच की सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित नाले के जाम रहने के कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को चौक से गांव तथा अपने घरों तक आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है।

इस समस्या को लेकर उन्होंने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि वार्ड संख्या 3 एवं 4 स्थित विद्यालय के पास से मुख्य सड़क तक नए नाले का निर्माण कराया जाए तथा भारतमाला परियोजना के तहत बने नाले की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि जलनिकासी की व्यवस्था सुचारु हो सके।

लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ भारतमाला परियोजना की सड़क को जाम कर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


कोई टिप्पणी नहीं