Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ



सुपौल। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार द्वारा बसंतपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत बसंतपुर में विकसित भारत जी-राम-जी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद प्रखंड सभागार, बसंतपुर में आवास कर्मियों एवं विकसित भारत जी-राम-जी योजना से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा विकसित भारत जी-राम-जी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

वहीं विकसित भारत जी-राम-जी योजना की समीक्षा के क्रम में लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर वृक्षारोपण कार्य पूर्ण कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बसंतपुर, कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत जी-राम-जी, बसंतपुर एवं निदेशक, डीआरडीए, सुपौल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं