Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला परिषद की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश



सुपौल। जिला परिषद के कार्यालय में मंगलवार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, जिला अभियंता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जिला परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के तहत क्षेत्रवार लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में संबंधित तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंताओं ने लंबित योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा में कुछ क्षेत्रों में योजनाओं के लंबित एवं अपूर्ण रहने की बात सामने आई। इस पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित योजनाओं को नियमानुसार शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिला अभियंता एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद को सभी अपूर्ण योजनाओं का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

बैठक में अतिक्रमण के कारण लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। ऐसी सभी योजनाओं की सूची खाता एवं खेसरा संख्या सहित तैयार कर संबंधित कनीय अभियंता एवं तकनीकी सहायकों को तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद संबंधित अंचलाधिकारियों के माध्यम से अतिक्रमण हटवाकर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की बात कही गई।


कोई टिप्पणी नहीं