Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पेपलेस निबंधन के विरोध में दस्तावेज नवीसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू



सुपौल। बिहार दस्तावेज नवीस संघ के आह्वान पर जिले के दस्तावेज नवीसों ने पेपलेस निबंधन व्यवस्था के विरोध में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल को लेकर बिहार दस्तावेज नवीस संघ, जिला शाखा सुपौल की ओर से जिला अवर निबंधक को पत्र भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है।

संघ के पत्र के अनुसार, 16 अगस्त को पटना में आयोजित प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में सरकार द्वारा लागू पेपलेस निबंधन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ का कहना है कि निबंधन अधिनियम 2026 में सेवा प्रदाता से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक पूरे बिहार में दस्तावेज नवीस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

संघ ने पेपलेस दस्तावेज व्यवस्था को व्यवहारिक बनाने के साथ-साथ दस्तावेज नवीसों की भूमिका एवं अधिकारों को स्पष्ट करने की मांग की है। प्रमुख मांगों में पेपलेस दस्तावेज के लिए सेवा प्रदाता को अनुमति देना, प्रत्येक सेवा प्रदाता का डिजिटल हस्ताक्षर पेपलेस दस्तावेज पर सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक सेवा प्रदाता को यूजर आईडी उपलब्ध कराना शामिल है।

इसके अलावा संघ ने पेपलेस हस्ताक्षर के साथ पक्षकारों के हस्ताक्षर अथवा निशान को भौतिक रूप से दर्ज करने की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है। संघ का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के लागू होने से दस्तावेज नवीसों के साथ-साथ आम लोगों को भी निबंधन प्रक्रिया में सुविधा होगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं व्यवहारिक बन सकेगी।

संघ की बैठक में प्रांतीय सह महामंत्री संजीव कुमार दास, अध्यक्ष जीवन कुमार मल्लिक, सचिव अनिल कुमार अकेला, कोषाध्यक्ष गगन कुमार सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज नवीस मौजूद रहे। संघ के सचिव अनिल कुमार अकेला ने जिला अवर निबंधक को पत्र भेजकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं संघ की मांगों की जानकारी दी है। दस्तावेज नवीसों की हड़ताल के कारण निबंधन कार्यालय में दस्तावेज तैयार कराने से संबंधित कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं