Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : मलाढ़ पंचायत में मनाई गई दशरथ मांझी की पुण्यतिथि, संघर्ष और संकल्प को किया याद



सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के मलाढ़ पंचायत में सोमवार को पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी के आवास पर दशरथ मांझी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, त्याग एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव सहित ऋषिदेव समाज के कई लोग शामिल हुए। उपस्थित वक्ताओं ने दशरथ मांझी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर असंभव को संभव कर दिखाया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि दशरथ मांझी ने समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए जो संघर्ष किया, उसे ऋषिदेव समाज कभी भुला नहीं सकता। उनका जीवन मेहनत, संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। उनके विचारों एवं संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है।

मुखिया प्रतिनिधि सदानंद सदा ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करना जरूरी है। एकजुट समाज ही अपने अधिकारों एवं विकास के लिए मजबूती से आवाज उठा सकता है।

मौके पर शंभू सदा, हीरा सदा, अरविंद कुमार ऋषिदेव, श्याम देव ऋषिदेव, अरुण कुमार, सुबोध ऋषिदेव, लालटू सदा, अभिनंदन ऋषिदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं