Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : अचानक लगी आग से करीब 08 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान


सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सूरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को वेदानंद कुसियैत के आवासीय घर में आग लग गयी। आग ने बगल के अन्य चार लोगों के आवासीय घर को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में करीब 07-08 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित वेदानंद कुसियैत ने बताया कि शुक्रवार को वे अपने गाय को चारा देकर आंगन चला गया। लौटने के बाद देखा कि गाय के बगल में जमा किया हुआ संठी में आग लगा हुआ है। शोर करने पर आसपास की लोग दौड़े, तब तक आग की लपटे उसके आवासीय घर में लग गई। उसी से सटे वीरेंद्र कुसियैत, सुशील कुसियैत, किशोर कुसियैत, किशोर कुसियैत के आवासीय घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने की भरपूर कोशिश की गयी। इसी बीच प्रतापगंज थाना एवं छातापुर थाना को भी सूचना दी गयी। जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका। आग से वेदानंद कुसियैत का 40 हजार नगदी, 02 लाख का गेहूं, चावल, पाट, फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं अन्य का नगदी सहित गेहूं चावल पाट तथा नगदी सब मिलकर चार से पांच लाख की क्षति हुई। सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया महानंद पासवान, सरपंच हरिनंदन रजक, वार्ड सदस्य, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, सूरजापुर पंचायत के पूर्व मुखिया सफीउल्लाह अंसारी आदि पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। अंचलाधिकारी अंशु कुमार ने कर्मचारियों को भेज कर जानकारी प्राप्त की। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी थाना व अंचल को भी दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं