Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : अचानक लगी आग में 10 घर जल कर राख

सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड के मानगंज बाजार में गुरुवार की अचानक हुई आगलगी की घटना में 10 घर जल कर राख हो गया। यह घटना कैसे घटी, इसकी वजह सामने नहीं आई है। इस घटना में घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, जेवरात, अनाज, बर्तन आदि पांच लाख के सामान जल कर नष्ट हो जाने की बात सामने आई है। इस घटना में घर में रखे नगद भी आग की भेंट चढ़े हैं लेकिन मची अफरातफरी में इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि इस घटना में पंसस मो जुबेर के दो, मो यासीन के दो और मो शमशेर, मो कलीम, मो मजीद, मो सद्दीक, मो हारुन एवं मो निजाम के एक एक घर आग ने लील लिया है। गुरुवार को दिन के चार बजे के करीब अचानक जब आगजनी की घटना आस-पास के ग्रामीणों समेत परिजनों ने देखा तो अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में इसकी सूचना जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार एवं त्रिवेणीगंज के एसडीएम शंभुनाथ तथा सीओ दिनेश प्रसाद को देकर दमकल की गुहार लगाई गई। तकरीबन चालीस मिनट के बाद दमकल पहुंची। बताया जाता है कि आगजनी की घटना पंसस मो जुबेर के घर से शुरू हुई जो धीरे-धीरे आस पड़ोस के घरों को अपना निशाना बना लिया। हालांकि दमकल पहुंचने से पहले और बाद ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और संयुक्त सहयोग से एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष समेत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके अलावा सीओ को भी अवगत कराया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि अंचल से कर्मचारी क्षति का आकलन करने आ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं