जोगबनी
नेपाल से दिल्ली आ रहे एक चीनी नागरिक के पास भारतीय पासपोर्ट बरामद किया गया। वही इस चीनी नागरिक के पास से त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमान स्थल से भारी मात्रा में भारतीय के साथ विदेशी मुद्रा भी बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान चीन के सिचुआन प्रान्त के थिन्ले निवासी छोदेन के रूप में की गयी। त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक अर्जुनचन्द ठकुरी ने जारी बयान में बताया कि मंगलवार की दोपहर सिचुआन से नेपाल के रास्ते नई दिल्ली जा रहे उक्त चीनी नागरिक के पास से 16 हजार 430 अमेरिकी डॉलर, 54 हजार 451 चीनी युआन व पाँच हजार भारतीय मुद्रा बरामद किया गया है। गिरफ्तार चाईनीज नागरिक छोदेन को पुलिस हिरासत में रख कर आवश्यक अनुसन्धान किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चाईनीज नागरिक ने बताया कि वह भारत के दलैला स्थित धर्मशाला में रह रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं