सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को बघेली पंचायत के मुहरमपुर वार्ड नंबर 15 में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बघेली पंचायत के मुहरमपुर निवासी अरसे लालम के आवासीय परिसर में बेसमेंट के नीचे हथियार बनाने का काम चल रहा है। त्रिवेणीगंज डीएसपी विपीन कुमार के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस सुबह 09 बजे से छापेमारी में जुटी है। छापेमारी में पुलिस ने अबैध हथियार बनाने वाली कई मशीन तथा निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार भी जब्त किये है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। जिसमे कुछ हथियार व उनके बनाने का सामान बरामद किया गया है। जांच प्रक्रिया चल रही है।
बताया जा रहा है कि दर्जनों निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियारों का जखीरा किया बरामद किया गया। पुलिस ने आवासीय परिसर के पास स्थित तहखाने से गन बनाने की अत्याधुनिक मशीनों को भी किया जब्त की। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंगेर की तर्ज पर हथियार निर्माण का अवैध धंधा चल रहा था। इस छापेमारी से जदिया एवं आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैली है।

कोई टिप्पणी नहीं