सुपौल।
सदर प्रखंड के अमहा पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लतराहा पर गुरुवार को सरकार द्वरा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए घर-घर केसीसी ऋण कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके भारतीय स्टेट बैंक सिटी शाखा चकला निर्मली सुपौल के मुख्य प्रबंधक स्पिनोजा कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। श्री कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे लाभार्थियों को पचास हजार से तीन लाख रुपए तक न्यूनतम ब्याज दर पर लोन मुहैया कराया जायेगा। सम्मान निधि का लाभ ले रहे वैसे लाभुक जो इस योजना के लिए पात्रता नहीं रखते हैं, उन्हें राशि वापस करने की अपील किया गया। इस मौके पर सीएसपी संचालिका ममता भगत, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर भगत, राकेश कुमार भगत, मनोज मेहता, सदानन्द यादव, प्रदीप मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं