सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी में रबी महोत्सव को लेकर कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने किया। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। डीएओ श्री कुमार के द्वारा किसानों को वृहद रूप से मक्का फसल की खेती करने के लिए मक्का फसल क्षेत्र को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि मकई की पैदावार कैसे बढ़ाया जाए, इस पर सरकार का मुख्य फोकस है। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों के मुकाबले में मकई की खेती से किसानों को शुद्ध लाभ चार गुणा हो सकता है। उदाहरण देते हुए कहा कि एक हेक्टेयर गेहूं की खेती में 33 हजार लाभ मिलता है। वहीं । सरकार द्वारा मक्का बीज पर 80 प्रतिशत अनुदान भी दे रहा है। बिहार सरकार की अगली रणनीति में मक्का खेती पर विशेष जोर दिया गया। मक्का की खेती होने पर इस इलाके में एथेनॉल फैक्ट्री लगाने का भी योजना है।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार के द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों की विशेषता और अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक राघोपुर निलेश कुमार के द्वारा किसानों को फसलों में रोग से बचने के लिए, रोगों की उपचार, बीजे टीकाकरण, फसल लगाने की तकनीकी, समय पर उर्वरक, उर्वरक की सही मात्रा का प्रयोग, उन्नत बीज और जैविक खेती से संबंधित जानकारी कृषकों को जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश मिश्रा, जिला परिषद सदस्य हसनैन नोमानी, कृषि समन्वयक जवाहर प्रसाद, पूजा कुमारी, धनंजय कुमार झा, पशुपालन पदाधिकारी संजय कुमार, किसान सलाहकार में विजय कुमार, अशोक कुमार पासवान, अशोक कुमार, रणविजय कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार शाह, कुमारी दीपा, विनोद कुमार, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार प्रभाकर, सुशील कुमार, भोला मंडल, श्रीलाल यादव आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं