सुपौल। शारदीय नवरात्र के मौके पर कलश स्थापना को लेकर बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर, रतनपुर, सातनपट्टी एवं दिनबंधी पंचायत के विभिन्न दुर्गा मंदिरों से रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समदा, काली दुर्गा मंदिर समदा, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर बचनु चकला, दुर्गा मंदिर रतनपुर पुरानी बाजार, दुर्गा मंदिर 17 किमी नरपतपट्टी, नई एवं पुरानी दुर्गा मंदिर ढाढा, दुर्गा मंदिर कटैया 01 आदि में कलश स्थापित करके दुर्गा की प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी। कलश यात्रा व दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता, मुखिया देवेंद्र दास एवं पूजा समिति अध्यक्ष सुशील मेहता ने कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान से 201, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर बचनु चकला से 101, दुर्गा मंदिर कटैया 01 से 151 आदि कलश शोभायात्रा निकाली गयी। मंदिर के पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर माता दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान के पूजा समिति ने बताया कि 201 बाल कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। वहीं मंदिर से निकलकर परिक्रमा करते हुए कोसी नदी तट से जल भर कर कलश स्थापित किया गया। बताया कि 10 दिनों तक बाल कन्याओं के द्वारा स्थापित कलश की पूजा दीप जलाकर की जाएगी। मौके पर जवाहर ऋषिदेव, रौशन कुमार मेहता, किशोर ठाकुर, संतोष मुखिया, संजय मुखिया, जितेंद्र कुमार यादव, बिनोद कुमार मेहता, रौशन मुखिया, मुकेश पाल, अनिल पौद्दार, सुरेंद्र मेहता, मनोज झा, चंदन कुमार, धीरेंद्र मेहता, सुनील दास, शंभु यादव, पिंटू मेहता, आशीष कुमार, नीतीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
बसंतपुर : नवरात्रा के प्रथम दिन मंदिरों में कलश स्थापना को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं