Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : महापर्व छठ को लेकर हुई बैठक, 72 चिन्हित छठ घाटों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

सुपौल। निर्मली टीसीपी भवन में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के कुल 72 चिन्हित छठ घाटों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान तैनात रहेंगे। एनडीआरएफ़ अथवा एसडीआरएफ के अलावे गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी। छठ घाट पर मेडिकल टीम के साथ अग्निशामक दस्ता दल भी रहेगा। जगह-जगह सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल और पदाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। छठ घाटों पर साफ-सफाई का काम नपं निर्मली प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर चल रहा है। महापर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रहेगी। किसी भी परिस्थिति में बैड एलिमेंट को को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने कहा कि पर्व त्योहार के दौरान पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस मैप तैयार है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इससे पूर्व अधिकारियों ने गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए। नपं निर्मली के ईओ शशिकांत ने कहा कि गत वर्ष छठ घाटों पर आंतरिक मद से राशि खर्च की जाती थी। लेकिन इस बार नगर आवास एवं विकास विभाग के द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर 03 लाख रुपए आवंटन हुआ है।


 इस बार नपं निर्मली इलाके के सभी छठ घाटों पर बेहतर तरीके से रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था होगी। सभी छठ घाटों तक पहुंचने वाली सड़कें व पगडंडी दुरुस्त किए जा रहे हैं। घाट तक पहुंचने वाली सड़क और पगडंडियों में भी रौशनी की व्यवस्था रहेगी। तिलयुगा नदी किनारे व अन्य छठ घाटों पर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में शांति समिति के स्थायी सचिव सह निर्मली डीसीएलआर साहेब रसूल, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, प्रभारी बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ मुकेश कुमार, निरंजन सुमन, ईओ शशिकांत, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ बीके पासवान, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, जेई नीरज कुमार, एसआई वशिष्ट मुनि राय, साकिब रेहान, नंद किशोर सिंह, जगरनाथ कामत, किशोरी साह, रंजीत नायक, अनिल कुमार उर्फ गोपाल, गौतम शेखर, निशांत बोथरा, विक्रांत झा, शशि शेखर, राम उदगार यादव, जावेद रंगरेज, रामनंदन यादव, मनोज राम सहित अन्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं