Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

तिल्हेश्वर मंदिर परिसर में महोत्सव का होगा आयोजन

सुपौल। सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित तिल्हेश्वर मंदिर परिसर में आगामी 23 नवंबर को तिल्हेश्वरनाथ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने गठित सभी समितियों के साथ बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को तिल्हेश्वर महोत्सव मनाया जायेगा। महोत्सव के सफल संचालन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गठित कमेटी द्वारा महोत्सव को लेकर किये जा रहे सभी कार्यों का अनुश्रवण किया जायेगा। कहा कि अनुमंडल एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ सोमवार को तिल्हेश्वर महोत्सव हेतु विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। जिसमें कार्यक्रम स्थल, पंडाल, वाहन पार्किंग, यातायात व्यवस्था आदि हेतु स्थल चयनित किये गये। निरीक्षण के दौरान एलआरडीसी, अवन निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, सचिव न्याय समिति, बीडीओ ज्योति गामी, सीओ प्रिंस राज एवं सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं