सुपौल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को सुपौल स्टेशन चौक परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता के हाथों में बैनर और तख्ती पर लिखा हुआ था और नारे लगा रहे थे।नीतीश कुमार शर्म करो शर्म करो, नीतीश कुमार इस्तीफा दो,महिलाओं के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में, नीतीश कुमार होश में आओ, नीतीश भगाओ बिहार बचाओ, नीतीश भगाओ बिहार का स्वाभिमान बचाओ।
कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा नीतीश कुमार सीता माता की धरती को लज्जित किया है। मुख्यमंत्री पूरे विश्व में बिहार की अस्मिता को तार-तार किया है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा मुख्यमंत्री पुरी तरह हैं और उनका इस तरह सदन में बयान उनके मानसिक दिवालियापन को बताता है। नीतीश कुमार ने जो घृणित बयान दिया है वह भारतीय राजनीति में कलंक है।नीतीश कुमार इस्तीफा देकर घर बैठें।कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अशोक सम्राट,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष रंजू झा,जिला मंत्री नीता सिंन्हा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, जिला कोषाध्यक्ष भोलानाथ जायसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शक्ति कुमारी सारिका,पूनम गुप्ता, वीणा भारती जिला मंत्री अमरनाथ ठाकुर,अभिषेक गुप्ता,नगर महामंत्री विद्याकांत मिश्रा,नगर कोषाध्यक्ष रंजीत कामत,विजेन्द्र कामत,मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी,मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल,मंडल अध्यक्ष मिथिलेश झा,नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार लाल,नगर मंत्री अरुण चौधरी, डॉ अवनिरंजन सिंह,परमानंद सिंह, कैलाश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं