सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर छिटही हनुमान नगर पंचायत से 180 बोतल देसी दिलवाले नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छिटही हनुमान नगर पंचायत में रविवार की अहले सुबह करीब 03 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र के परसनमा गांव के निवासी फूलचंद कुमार एक बाइक पर दो प्लास्टिक के बोरे में 180 बोतल देसी दिलवाले नेपाली शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर बाईक को जब्त कर फूलचंद कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत फूलचंद कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना संख्या 223/23 दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया।
सरायगढ़-भपटियाही : 180 बोतल नेपाली शराब जब्त, एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं