सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 15 में रविवार को पेड़ पर से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायगढ़ पंचायत के जयप्रकाश मुखिया अपने घर के समीप एक पेड़ पर चढ़कर पेड़ की टहनी को काट रहा था। इसी क्रम में हाथ छूट जाने के कारण पेड़ पर से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल जयप्रकाश मुखिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया। जहां डॉ अमजद ने घायल जयप्रकाश मुखिया का इलाज किया। लेकिन घायल जयप्रकाश मुखिया का हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।
पेड़ पर चढ़ कर टहनी काट रहे युवक गिरने से गंभीर रूप से जख्मी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं