सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा पंचायत के वार्ड नंबर 06 में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस घटना में पांच बकरी भी झुलस कर मर गयी। जानकारी अनुसार शुक्रवार की 11 बजे रात को संजय मंडल के फूस के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपेट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सुनील मंडल और सातैन मंडल के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। जब तक घटना की जानकारी लोगों को मिलती, आग विकराल रूप ले लिया। लोगों ने आगलगी घटना की जानकारी अग्निशामक विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ी व ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे अन्य लोगों के घरों को जलने से बचा लिया गया। पीड़ित गृहस्वामी संजय मंडल ने बताया कि उसका दो घर सहित 06 क्विंटल अनाज एवं कपड़ा, आभूषण बच्चों की पढ़ाई वाली सभी कागजात जलकर राख हो गया। वहीं सुनील मंडल का एक फूस का घर 02 क्विंटल अनाज एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि सातैन मंडल का एक फुस का घर एक पक्का मकान में लगे लकड़ी की खिड़की चौकठ, 08 क्विंटल अनाज व घरेलू सामान जल कर राख हो गया। घटना के संबंध में सीओ रविंद्र कुमार चौपाल ने बताया कि थुमहा में आगलगी की घटना घटी है। राजस्व कर्मचारी को घटना में हुई क्षति के आकलन के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
पिपरा : शॉर्ट सर्किट से आग लगने से चार घर जल कर राख
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं