सुपौल। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर हरिमोहन विश्वास एवं महासचिव पप्पू जायसवाल को मनोनीत किया गया है। रविवार को प्रदेश मुख्यालय पटना के कर्पूरी सभागार में बैठक के दौरान जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ की मौजूदगी में उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस बाबत हरिमोहन विश्वास व पप्पू जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, सांसद दिलेश्वर कामैत, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, रामविलास कामत, वीणा भारती और सुपौल जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। खुशी व्यक्त करने वालों में अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, हरेकांत झा, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद मंडल, खुर्शीद आलम, अभय कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, पप्पू साह, अजय अजनबी, दिलीप यादव, अजय जायसवाल, रमेश ठाकुर, प्रियंका यादव, उगन मंडल, रंजीत चौधरी, शंभ मिश्रा, दीपक मंडल, सौरव कुमार, सागर यादव, प्रमोद चौधरी, अरुण झा, ओमप्रकाश कुमार, साजन कुमार, सागर यादव सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी।
कोई टिप्पणी नहीं