सुपौल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी अंजनी निषाद उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं लाकर महिला सशक्तिकरण का मिसाल कायम किया है। जिसमें उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, तीन तलाक जैसे कई योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। मौके पर जिला मंत्री महेश देव, नीता सिन्हा, कार्यालय मंत्री विमलेंदु ठाकुर, दीपा शर्मा, उषा सिंह, किरण देवी, गायत्री देवी, टुन्नी देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, रानी देवी, इंदिरा देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, फूल कुमारी, सीता देवी, रीता यादव आदि उपस्थित थी।
महिलाओं के लिए कई योजनाएं लाकर महिला सशक्तिकरण का मिसाल कायम किया मोदी सरकार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं