Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति द्वारा वृद्ध, असहाय, निर्धन, दिव्यांग एवं विधवा के बीच किया गया कंबल का वितरण

सुपौल। न तन सेवा, न मन सेवा, सच्ची सदा भुवन सेवा, हमें इष्ट है जन सेवा.... की तर्ज पर अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी ठंड में हो रही वृद्धि के मद्देनजर समाज में वृद्ध, असहाय, निर्धन, दिव्यांग, विधवा इत्यादि श्रेणियों के व्यक्तियों के बीच रविवार को राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की ओर से कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम मेला समिति के उपाध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार की देख-रेख में संपन्न किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, मेला समिति सचिव संजीव नयन गुप्ता, पूर्व सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव उर्फ सुरेश यादव, संयुक्त सचिव उमेद कुमार जैन, नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव, जगदीश प्रसाद यादव, उदयकांत झा, अमर कुमार चौधरी, रामचन्द्र यादव, हरेकांत झा, अजय अजनबी, रीनावाला समद्दार, चन्द्र भूषण मंडल, जगन्नाथ चौधरी, सुब्रत मुखर्जी, मो फरीद उद्दीन अंसारी, सतेन्द्र यादव, ब्रजलाल मुखिया, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय प्राचार्य विश्वासचंद्र मिश्र, मनोज कुमार झा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी उपर्युक्त माननीयों ने बारी-बारी से सबों के बीच कंबल वितरण किया। उप विकास आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि समिति द्वारा अत्यधिक ठंड में कंबल वितरण बहुत सराहनीय कदम है। मेला समिति अपनी लोक-कल्याणकारी योजना के लिए बिहार ही नहीं अपितु समस्त भारतवर्ष की एक अनूठी संस्था है। जिसका एक मात्र उद्देश्य जन कल्याण है। रविवार को 500 नग कंबल का वितरण किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं