Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

21 जनवरी को सुपौल में यादव महासभा की शताब्दी समारोह : डॉ अमन

  • शताब्दी समारोह की जोर-शोर से चल रही है तैयारी
सुपौल। संपूर्ण धरती को एक परिवार बनाने के उद्देश्य से सन 1924 ई में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गैर राजनीतिक संगठन के रूप में गठित किया गया था। जिसका किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन या विरोध से कोई संबंध नहीं है। यादव महासभा आज 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिसके उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिला में 2022 से निरंतर शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है। सुपौल जिला मुख्यालय स्थित मिलन मैरेज पैलेस में 21 जनवरी को शताब्दी समारोह का आयोजित की जायेगी।

जानकारी देते अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सुपौल जिलाध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने बताया कि शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी यादव महासभा मनोज सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा बिहार सच्चिदानन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ (प्रो) विनोद कुमार यादवेन्दु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष शताब्दी वर्ष समारोह बिहार सेवानिवृत्त आईएएस गोरेलाल यादव भाग लेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के स्थापक प्राचार्य डॉ राधेश्याम यादव एवं अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल के संस्थापक मुख्य चिकित्सक डॉ बीके यादव सिरकत करेंगे। इतना ही नहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार, उड़ीसा प्रदेश प्रभारी डॉ केपी यादव व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रो रूबी कुमारी यादव एवं स्थानीय विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जनों पूर्व विधायक, प्रमुख, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, लेखक व समाज के नामचीन हस्ती भाग लेंगे। डॉ कुमार ने कहा कि महासभा का उद्देश्य सामाजिक बदलाव एवं सुधार है। महासभा स्वच्छ, सुन्दर, खुशहाल, शिक्षित व विकसित समाज निर्माण में विश्वास रखता है। शताब्दी समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रत्येक दिन जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ आमंत्रण दिया जा रहा है। समाज सुधार के दिशा में शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगी। 



कोई टिप्पणी नहीं