सुपौल। राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति उच्च विद्यालय विशनपुर पिपरा के सभागार में बुधवार को एक्शन एड एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियंका सिंह, शिक्षिका स्वीटी रानी, रीता सिंह एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार मौजेद थे। गोष्ठी में बालिकाओं को शिक्षा, खेलकूद आदि में बढ़ावा दिये जाने पर जोर दिया गया। साथ ही किशोरियों के बीच बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि पर चर्चा की गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बच्चों के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों से संबंधित कोई भी मामला होने पर उसे 1098 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया। एक्शन ऐड के जिला समन्वयक दानिश मेराज ने किशोर न्याय परिषद के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि 16 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों द्वारा किए गए अपराधों को कम करना है। इस मौके पर चार प्रखंड के लिए हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। रथ के माध्यम से गांव-गांव में बालिकाओं को जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम में रीना कुमारी ,सोनी कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद रही। एक्शन ऐड प्रखंड समन्वयक खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
पिपरा : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक्शन एड एवं यूनिसेफ के तत्वावधान गोष्ठी का आयोजन, जागरूकता रथ को किया गया रवाना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं