Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नाई संघ के समारोह आयोजित कर मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, भारत रत्न दिये जाने पर भारत सरकार को दिया धन्यवाद

सुपौल। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह धतालदास ठाकुरबाड़ी में मनायी गयी। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न से सम्मानित किये जाने पर भारतीय नाई समाज जिला नाई संघ द्वारा भारत सरकार को साधुवाद दिया। संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष गगन ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर ने कहा कि हमारे समाज के लोगों ने जो एकजुटता से आवाज उठाने का काम किया, उन्हीं का यह परिणाम है। कहा कि आगे उनकी मांगों में आबादी के अनुसार राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक भागीदारी सहित इस समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग शामिल है। इधर वहीं कर्पूरी को भारतरत्न दिये जाने पर राज कुमार ठाकुर, राम प्रसाद ठाकुर, बमशंकर ठाकुर, दिलीप ठाकुर, विष्णु ठाकुर, आकाश जी, लालो, छोटू, बबलू, रामा, चंदन, योगेंद्र, जय नारायण, अभिमन्यु, त्रिभुवन, प्रवीण, विद्या, सुमन, बैजू, गणेश, विपीन, अशोक, सत्य नारायण, सोनू, अनिल, दिलीप आदि ने खुशी व्यक्त किया। 

 


कोई टिप्पणी नहीं