Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : सुभाष चौक पर धूमधाम से मनायी गयी नेताजी की जयंती

सुपौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पिपरा बाजार स्थित सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा मनाया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंतत्रा संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं