Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : युवा नेताओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण कर अपने राष्ट्र के विकास में करना चाहिये सहयोग

सुपौल। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के संयुक्त तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा पराक्रम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं एनएसएस के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। प्राचार्य ने बताये कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म वर्तमान उड़ीसा के कटक शहर में 23 जनवरी 1897 ई में हुआ था। देश के महान राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को हम पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व का अनुसरण किए बगैर विकसित राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। सभी नेताओं के साथ खासकर युवा नेताओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण कर अपने राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने बताया कि किसी भी राष्ट्र का विकास उस राष्ट्र के नेताओं की कुशल नेतृत्व, सच्ची भावना, अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा पर निर्भर करता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो अशोक कुमार, प्रो अरुण कुमार, प्रो सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो देवनारायण यादव, प्रो प्रभास कुमार, प्रो कुलानंद यादव, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो कुमारी पूनम, तृतीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, गगन कुमार, दिग्दर्शन, शुभम कुमार, श्वेता जैन, सौम्या कुमारी, रोशन राज, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रिया राज, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, सिया साह, कृष्ण अग्रवाल, नेहा कुमारी, शोभा कुमारी, सुमन कुमारी, स्मृति कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, जुली कुमारी, सरिता कुमारी, शबनम कुमारी, रुबी कुमारी तथा अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
 


कोई टिप्पणी नहीं