Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : पराक्रम दिवस के रूप में मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

सुपौल। वीरपुर प्रखंड मुख्यालय के गोल चौक स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायी। जानकारी देते कोसी विभाग संचालक बुद्धेश्वर शर्मा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को आरएसएस के कार्यकर्ता पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एक आवाह्न पर देश के लाखों युवा आजादी की लड़ाई से जुड़ गए। नेताजी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय मे दाखिला लिया। ताकि अंग्रेजी का अध्ययन कर अंग्रेजों का सामना कर सके और उनको देश से बाहर निकाल कर देश को आजादी दिला सके। आजादी के संघर्ष में गरम दल के नेता के रूप में सुभाष चन्द्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य भरत सिंह, चंदन देव, अभय सिंह, चंचल सिंह, राजेश कुमार, विनय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 


कोई टिप्पणी नहीं