सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव के आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका यदुवंश कुमार यादव का धूमधाम से 74 वां जन्मदिन मनाया। जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकश कुमार उर्फ मंगल यादव ने कहा कि श्री यादव कोसी के संघर्षशील व लोकप्रिय नेता हैं। इनका जमीनी स्तर से ऊपरी स्तर तक की राजनीति में अपना अलग पैठ है। हमेशा गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित व शोषित समाज के लोगों के काम में लगे रहते हैं। ये कोसी प्रमंडल के मजबूत राजनीतिक स्तम्भ में से एक हैं। इन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इस उम्र में भी दिन-रात लगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं उनके दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर मो जब्बार, रघु यादव, सुमन देव, प्रमोद ठाकुर, ई प्रभाष, श्याम यादव, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं