Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कर्पूरी जी को भारत रत्न दिया जाना संपूर्ण पिछड़ी जाति का है सम्मान

सुपौल। भाजपा जिला कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक एवं समाजवादी विचारधारा अंतिम पुरोधा के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मरणोपरांत भारत रत्न सम्मानित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री द्वारा यह सम्मान संपूर्ण पिछड़ी जाति का सम्मान है। कर्पूरी जी आजन्म दलित शोषितों एवं पीड़ित समाज का आवाज बनकर अंतिम सांस तक अपने को समर्पित कर दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, पिंटू मंडल, सुरेंद्र नारायण पाठक राहुल झा, नलीन जायसवाल, बलराम कामत, विमलेंदु ठाकुर, महेश देव, दीपक मंडल, संजय गुप्ता, प्रकाश राम, सुशील सूर्यवंशी, विनोद मंडल, प्रवीण कुमार, हरदेव सदा आदि मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं