सुपौल। भारतीय नाई जन जागरण अभियान कर्पूरी रथ बिहार भ्रमण के दौरान बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर पहुंचा। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता कोशी प्रमंडलीय संयोजक व मंच संचालन जिलाध्यक्ष शिवा ठाकुर ने किया। वहीं रथ के साथ विशिष्ट अतिथि संजय कुमार ठाकुर, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक आदित्य ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ ठाकुर थे। बताया गया कि आगामी 01 फरवरी को पटना के वीर चंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में नाई समाज के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया। मौके पर नाई संघ के संरक्षक राज कुमार ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, संदीप ठाकुर, बद्री ठाकुर, जय नारायण ठाकुर, शिव नारायण ठाकुर, अशोक ठाकुर, दिलीप ठाकुर, राम प्रसाद ठाकुर, बमशंकर ठाकुर, आकाश ठाकुर, सुधीर ठाकुर, कृष्णदेव ठाकुर, निर्मल ठाकुर, अमित ठाकुर, देबू ठाकुर, विपीन ठाकुर, पारस ठाकुर, उमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।
कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर नाई समाज के सदस्यों ने की बैठक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं