Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा- कांग्रेस चाहती है कि उसे सम्मान जनक सीटे मिले

सुपौल। राम किसी एक के नहीं हैं राम सबके हैं। यह पूरे देश के लिये खुशी की बात है। जहां तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने की बात है, निश्चित तौर पर भगवान सबके होते हैं। इसमें कोई भी पार्टी पॉलिटिक्स या राजनीति नहीं होनी चाहिए। कई सारे शंकराचार्य ने भी यही कहा है। हमलोग भी यही चाहते हैं राजनीति अपनी जगह है, धर्म अपनी जगह है। जब रामजी बुलाएंगे तो निश्चित तौर पर जाऊंगी। यह कहना है राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सांसद सह मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य श्रीमति रंजन ने बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस चाहती है कि उसे सम्मान जनक सीटे मिले। कांग्रेस का मानना है कि इंडिया गठबंधन में राजद, कांग्रेस, जदयू सहित सभी अन्य पार्टियों का बेहतर तालमेल रहे। जिस पार्टी की जिस जगह पर मजबूत स्थिति है, वहां से वहीं पार्टी चुनाव लड़े। बिहार से ज्यादा से ज्याद सीट जीते। कहा कि मकर संक्रांति से कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होगी, जो 15 राज्यों से होते हुए 6713 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यह यात्रा बिहार के सीमांचल से भी गुजरेगी, जो खुशी की बात है। सभी से अपील है इस यात्रा में जरूर शामिल हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इंडिया गठबंधन के संयोजक के नाम तय हो जायेंगे। सभी दल चाहती है कि गंभीर व्यक्ति ही इसके संयोजक बने। इसके लिए कई नामों के प्रस्ताव भी आये है। जिसके लिए लगातार बातचीत चल रही है। जल्द ही नामों की घोषणा हो जायेगी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, नरेश मिश्र, सूर्य नारायण यादव, अभय तिवारी, जितेंद्र झा, सुभाष सिंह, प्रो सूर्य नारायण मेहता, डॉ रमेश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं