Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

1947 तक विकसित राष्ट्र बनाकर विश्व में अपना परचम लहरायेगा भारत : पिंकी कुशवाहा

  • जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का हुआ आयोजन

सुपौल।
जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम के संयोजक सचिन माधोगरिया की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव व अन्य ने किया। प्रदेश मंत्री श्री यादव ने कहा कि पूरे देश में 02 से 06 मार्च तक लाभार्थी से संपर्क कर जनता से संवाद स्थापित करना है। जिन लाभार्थियों को मोदी सरकार से विभिन्न योजना के माध्यम से लाभ पहुंचा है, उसे सरल एप एवं नमो ऐप पर डाउनलोड करना है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी से दुनिया की महान शक्तियां भी लोहा मानती है और उनकी बात को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि देश में एक समय था, जब जमा मस्जिद से मौलाना संदेश देता था कि कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए और जिताइये। लेकिन मोदी जी ने 10 साल के कार्यकाल में इस हुकमनामा को समाप्त करते हुए देश को हिंदुत्व के जड़ को इतना मजबूत कर दिया है, जो अब किसी मौलवी मौलाना का हुकुम नहीं चलता और उनके फतवा का कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि राजग सरकार के कार्यकाल में लोगों को फ्री में अनाज, फ्री में कोरोना का टीका, किसानों को खेती के लिए हर साल 6000 रूपये सीधे उनके अकाउंट में जाना, जम्मू कश्मीर से 370 धारा को समाप्त करना, 50 करोड लोगों को सीधे बैंक के जोड़ना, 04 करोड़ लोगों को मकान देना, 10 करोड़ महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन के साथ ही महिलाओं को लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान करना, चंद्रयान 03 को चन्द्रमा पर भेजना यह सारे इतने महत्वपूर्ण कार्य कर दिखाया, जिन्हें आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण मोदी जी के शासन में मुमकिन हो सका। आने वाले समय में मथुरा और काशी भी इससे अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भारत है और आज हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। कार्यक्रम में लोकसभा के कलस्टर प्रभारी पिंकी कुशवाहा ने कहा कि आज देश में तुष्टिकरण की नीति समाप्त हो चुकी है और राष्ट्रवाद प्रबल बनकर उभर चुका है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत 1947 तक विकसित राष्ट्र बनाकर विश्व में अपना परचम लहरायेगा। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, राजेश्वर विश्वास, सरोज झा, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, अशोक सम्राट, नलिन जायसवाल, मनोज पाठक, जगदीश यादव, श्याम पोद्दार, डॉ शमशाद, प्रमोद खां, सरिता मिश्रा, सीमा कुमारी, विमलेंदु ठाकुर, मिथिलेश यादव सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



कोई टिप्पणी नहीं