सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सूरजापुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में पहुप लाल राम के दरवाजे पर शनिवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के मुखिया महानंद पासवान ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। मुखिया श्री पासवान ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि हम लोगों को संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जीवनी से सीख लेनी चाहिए। कहा कि इंसान जाति से नहीं कर्म से महान होता है। उन्होंने संत की वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा के अर्थ पर भी विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार राम, राजीव राम, धर्मेंद्र राम, महेश राम, दीपक राम, दशरथ राम, सरयुग राम, पहुप लाल राम, देवनारायण राम, राम प्रसाद राम, रामस्वरूप राम, अंभु राम, रामचंद्र राम, गनेश्वर राम आदि उपस्थित थे।
प्रतापगंज : धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास की जयंती
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं