सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को शराब बरामद मामले में फरार चल रहे थाना कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 88/23 के नामजद अभियुक्त शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड 02 निवासी केशव राय को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब बरामद मामले में फरार चल रहे थे। जिसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।
सरायगढ़-भपटियाही : शराब कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं