Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

10 व 11 मार्च को चकला निर्मली में विश्व स्तरीय संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ का होगा शुभारंभ

सुपौल। देश दुनियाओं के संत महात्माओं व महापुरुषों एवं संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के अनमोल विचारों को जन-जन में पहुंचाने के उद्देश्य से 10 एवं 11 मार्च 2024 को सुपौल नगर परिषद स्थित चकला निर्मली में आयोजित विश्व स्तरीय संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है। अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सदस्य-सह-आयोजन समिति महामंत्री डॉ। अमन कुमार ने दी। डॉ। कुमार ने कहा कि उक्त विराट ज्ञान यज्ञ में महर्षि मेंहीं ब्रह्म विद्यापीठ,हरिद्वार उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज बतौर मुख्य प्रवचन कर्ता के रूप में रहेंगे। सत्संग कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के तमाम संतमत आश्रम के साधु महात्मा भी भाग लेंगे। सभी संत महात्माओं का आवासन व भोजनालय की व्यवस्था महर्षि मेंहीं सत्संग मंदिर ठाकुरबाड़ी रोड सुपौल में की गयी है। वहीं सत्संगी व धर्मप्रेमी की आवासन और भोजनालय की व्यवस्था यज्ञ स्थल पर की गयी है। यज्ञ स्थल पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय, पानी, लाइट, साउंड की भी व्यवस्था की गयी है। तीन सौ से अधिक सेवा दल की तैनाती की गयी है। कहा कि चालीस हजार लोगों के लिए भण्डारा की समुचित व्यवस्था की गयी है। यज्ञ स्थल पर सभी श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक बुक स्टॉल, निःशुल्क चिकित्सा, निःशुल्क सरबत, जागरूकता स्टॉल, सहायता केन्द्र सहित आयोजन समिति कार्यालय हमेशा उपलब्ध रहकर सेवा प्रदान करेगी। यज्ञ स्थल पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। आयोजन समिति सम्पूर्ण कोशी प्रमंडल वासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपेक्षा रखती है। यज्ञ स्थल निरीक्षण में आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ। राजाराम गुप्ता, संयोजक नारायण पौद्दार, कोषाध्यक्ष वासुदेव चौधरी, उप कोषाध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, सचिव राजीव कुमार, भगवानदत्त चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र यादव, राम नारायण साह, प्रीतम कुमार चौधरी, संदीप कुमार, ई।अशोक चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, रामचंद्र मंडल, संजय कुमार, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं