Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये चार सैरातों की हुई बंदोबस्ती, 17.30 लाख में राज कुमार सिंह ने बस स्टैंड किया अपने नाम

सुपौल। नगर पंचायत वीरपुर के विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती नगर पंचायत कार्यालय में गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गई। जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर पंचायत अंतर्गत सैरातों की बंदोबस्ती के लिए डाक की तिथि पूर्व से निर्धारित की गई थी। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत के कुल चार सैरातों की बंदोबस्ती की गई। जिसमें वीरपुर बस स्टैंड की अधिकतम बोली लगाकर 17 लाख 30 हजार रुपए में राज कुमार सिंह ने अपने नाम किया। वीरपुर पुरानी बाज़ार हटिया की अधिकतम बोली 16 लाख 92 हजार में लगाकर श्रवण पोद्दार ने इसे अपने नाम किया। वहीं नगर क्षेत्र के गोल चौक पर स्थित गुदारी की अधिकतम बोली 08 लाख 62 हजार रुपए लगाई गई. इसे स्थानीय सुमन राउत ने अपने नाम किया। इसके अलावे गोल चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय की अधिकतम बोली 59 हजार रुपए भी सुमन राउत ने अपने नाम किया। सैरात के बंदोबस्ती के दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद थी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, अजय सिंह, तनवीर आलम, रंजीत सिंह के अलावे बंदोबस्ती में बोली लगाने वाले संवेदक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं