मरौना (सुपौल)। शुक्रवार को मरौना प्रखण्ड अंतर्गत सिसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मरौना उत्तर के मंडल अध्यक्ष रामदेव मंडल की अध्यक्षता में किसान चौपाल एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व मित्र भारत की संकल्पना साकार हो रही है। 2014 से पहले यह कल्पना से परे था लेकिन आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ये सपने हकीकत में बदल रहे हैं। आजादी के इस अमृत काल में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है।
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 500 वर्षों के संघर्ष को विराम देते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया। धारा 370 को समाप्त किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मेडिकल में पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई।
जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल ने लोगों को भाजपा की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि मोदी जी को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल एवं मोदी जी से जुड़ने के लिए 9638002024 पर मिस्ड कॉल करें।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सह निवर्तमान मंडल महामंत्री भाजपा शिवधर साह, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री कुंदन कामत, बिंदेश्वर मंडल, छेदी साह, बलराम मंडल, राजलाल मंडल, बेचू मंडल, वासुदेव दास सहित दर्जनों किसान एवं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं