मरौना (सुपौल)। मरौना प्रखण्ड अंतर्गत हररी पंचायत के पंचभिड्डा ग्राम में अवस्थित कबीर भवन प्रांगण में शुक्रवार को मरौना दक्षिण के मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान चौपाल एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों की कई समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में सबसे पहले गौ माता, कृषि यंत्र एवं ट्रैक्टर का सामुहिक रूप से पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा केन्द्र सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को 6000 रुपये सालाना मदद दे रही है जिसके तहत 83 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने कहा गेहूं के एमएसपी में 63.5% एवं धान के एमएसपी में 66% की ऐतिहासिक वृद्धि बढ़ोतरी की गई। केसीसी के अंतर्गत 04 करोड़ किसानों को 4.7 लाख करोड़ का ऋण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र मिश्र उर्फ सुनील मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल,अमित कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार शर्मा, गणेश दास, राजकुमार यादव, सुर्यनारायण, कुशेश्वर सिंह, उमेश कुमार सिंह, मुन्नी देवी, शांति देवी सहित दर्जनों किसान एवं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता थे।
कोई टिप्पणी नहीं