Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मानसिक समस्याओं की चिकित्सा है सत्संग: व्यासानंद जी महाराज


     सुपौल। सद्गुरु महर्षि मेही परमहंस जी महाराज के अनमोल विचारों को जन जन में पहुँचाने के उद्देश्य से रविवार को सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर 27 चकला निर्मली में आयोजित दो दिवसीय विश्व स्तरीय संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ का विधिविधान पूर्वक शुभारंभ हुआ।


    
        आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजाराम गुप्ता की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सदस्य सह आयोजन समिति के महामंत्री डॉ. अमन कुमार के संचालन में मंचासीन संत महात्माओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ राजाराम गुप्ता के द्वारा अभिनन्दन पत्र समर्पित किया गया। वहीं स्वागताध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी उर्फ़ खोखा बाबू के द्वारा सुपौल जिलावासियों की ओर से उदगार व्यक्त किया। इतना ही नहीं जिला कृषि पदाधिकारी अजित कुमार यादव के द्वारा भी संतों के सम्मान में उद्बोधन किया गया। 

         संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए महर्षि मेंही ब्रह्म विद्यापीठ, हरिद्वार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन को धन्य और सुधारने के लिए सत्संग आवश्यक है। जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्संग क्या है? इस संसार में तीन पदार्थ ईश्वर, जीव और प्रकृति सत्य है। इन तीनों के बारे में जहाँ अच्छी तरह से बताया जाय, उसे सत्संग कहते हैं। सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यासानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग हमारे जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना की शरीर के लिए भोजन। आत्मा का भोजन सत्संग, स्वाध्याय और संध्या है। सत्संग निर्मल और पवित्र बनता है। यह मन के बुरे विचारों व पापों को दूर करता है। जिस प्रकार प्रातःकाल का भोजन सायंकाल तक और सायंकाल का भोजन रात्रि भर ऊर्जा प्रदान करता है। उसी प्रकार सुबह का किया हुआ सत्संग पुरे दिन हमे अधर्म और पाप से बचाए रखता है। सायंकाल का सत्संग हमे कुत्सित विचारों से बचाता है।  मानव सत्संग से सुधरता है और कुसंग से बिगड़ता है। कहा गया है कि जैसा होगा संग वैसा चढ़ेगा रंग।


सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूज्य स्वामी ने कहा कि सत्संग मानसिक समस्याओं की चिकित्सा है। जब मन में काम, क्रोध रूपी वासनाओं की आँधी उठे और ज्ञानरूपी दीपक बुझने लगे तो ऐसे में सत्संग औषधि का कार्य करते हैं। 

आयोजन में नारायण पोद्दार, डॉ चन्दन कुमार, वासुदेव चौधरी, हरिशंकर चौधरी, उदय कर्ण, राजीव कुमार, भगवानदत्त चौधरी, राजो प्रसाद यादव, माणिक बाबा, आजाद बाबा, दुर्गा प्रसाद चौधरी, ई अशोक कुमार चौधरी, संदीप कुमार, सत्यनारायण शर्मा, बिपिन कुमार, सुनील कुमार सिंह, देवनारायण यादव, रामगोपाल चौधरी, शंकर मंडल, सर्वेश कुमार, गुरु प्रसाद गुप्ता, अजित कुमार यादव, सीताराम मंडल, रामचन्द्र मंडल, डॉ सुरेन्द्र कुमार सुमन, देवनारायण मंडल, सुधीर मिश्र आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।




कोई टिप्पणी नहीं