सुपौल। भारतीय जनता पार्टी छातापुर विधानसभा के विधायक नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंत्री पद शपथ ग्रहण लिया। जिसके बाद नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं शनिवार को मंत्री नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग भी सौंप दिया गया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने बताया कि नीरज कुमार सिंह क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं। दोबारा उन्हें मंत्री पद से सुशोभित किया गया है। हालांकि इससे पहले भी उन्हें वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पूरे सूबे में कार्य किया था और उन्हीं का देन है कि वीरपुर में मान सरोवर झील के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा किया जा सका, जो अब पूर्ण होने के कगार पर है। मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।
छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के दोबारा मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं