सुपौल। निर्मली थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधित मामलों को लेकर फरियादी की सुनवाई की गई। सीओ श्री सिंह ने बताया कि जनता दरबार मे शनिवार को प्राप्त आवेदन के आलोक में भूमि विवाद से संबंधित सुनवाई प्रारंभ की गई। जिसमें पुराने दो मामलों की सुनवाई की गयी। लेकिन साक्ष्य के अभाव में दोनों मामलों के निष्पादन हेतु अगली तारीख दी गई है। दरबार में एक भी नया मामला प्राप्त नहीं हुआ। मौक पर विमल कुमार साह व पुलिस बल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
निर्मली : भूमि विवाद के निपटारे हेतु थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं